Skip to main content

हम सोचते हैं (भाग 9) – अच्छे दिन

सुबह घर से बाहर निकले तो हवा को बदला हुआ पाया – आज वह मलिन नहीं थी; न ही दम घोटने को लालायित। हमें आश्चर्य हुआ; कारण जानने की इच्छा भी हुई। उसे रोक कर पूछा – ओ बावली, क्या हो गया है तुझे? आज इतनी निर्मल, इतनी स्वच्छ कैसे है? आज मुझे परेशान करने का मन नही कर रहा?

इसपर वह मुस्कराई, इठलाई और कहा – अब से तो मैं ऐसी ही रहूँगी। मसीहा का आदेश है। अच्छे दिन आ गए हैं। इतना बोल वह चलते बनी पर हमें स्तब्ध कर दिया। अच्छे दिनों की इतने जल्दी आने की उम्मीद हमें कतई नही थी। संशय में तो हम थे पर होंठों पर एकाएक हँसी आ गई। ख्याल में आया कि चलो इस लहर में कुछ तो ठीक हुआ।

कॉलोनी में शायद ही कोई हमें पहचानता होगा (सुबह निकलकर देर रात लौटने वाले का सामाजिक अस्तित्व नगण्य होता है) पर हम अनेकों से वाकिफ है। बगलवाली आँटी जो हर रोज सड़क पर कूड़ा फेंकती थी, आज डस्टबीन का प्रयोग करते नजर आईं। हमसे ज्यादा आश्चर्यचकित तो कूड़ावाला था जिसे वे मंद मंद धमकी दे रहीं थी– अगर आज से इस पूरी कॉलोनी में एक जगह भी कचरा मिला तो तेरी खैर नही। मसीहा के आदेश के उल्लंघन में तुझे पिटवा दूँगी। कूड़ावाले ने जहाँ हामी में सर भर हिलाया वहीं बगल से गुजर रहे शर्माजी ने पान की पींक अंदर घुटक ली।

ऑटो स्टैंड तक पहुँचते पहुँचते हमें लगने लगा था कि अच्छे दिन वाकई आ गए हैं। एक ऑटो वाले से पूछा – 64?’

चलेंगे। 60 रूपए लगेंगे। हमें हर रोज 80 रूपए में जाने में जद्दोजहद करनी पड़ती थी – अचानक 60 सुनकर मन भ्रमित हो गया। हमारे मुख पर हर्ष और विस्मय मिश्रित कुछ अजीब से भाव आए होंगे क्योंकि ऑटो वाला बोला – आज से सिर्फ वाजिब भाड़ा लगेगा सर। अच्छे दिन आ गए हैं।

रोड पर ट्रैफिक देखकर मन प्रफुल्लित हो गया – सभी नियमों का पालन हो रहा था। न कोई बत्ती तोड़कर भाग रहा था और न ही कारों में काले शीशे चढ़े हुए थे। दोपहियों पर न सिर्फ चालक बल्कि सहयात्री भी हेलमेट डाले हुए मिले।

ऑफिस पहुँचा तो सभी नीचे एकत्रित थे। हमने पूछा – माजरा क्या है?
प्रण लेना है।
कैसा प्रण?
पता चलेगा।

चेयरमैन साहब ने प्रण दिलवाया। लंबी सूची थी –
हम अब अपना सारा काम समय से करेंगे।
हम समय से ऑफिस आएँगे और समय से ही निकल जाएँगे।
ग्राहक देवतुल्य है - उसकी सेवा हमारे लिए सर्वोपरि है। फलाँ फलाँ करते करते 10-15 प्रण हमसे दिलवा दिए गए। हरेक प्रण पर सिर्फ यही प्रश्न कौंधता था – यह तो सदैव ही होना चाहिए था; आज से ही क्यों? हिचकते हिचकते हमने मानव संसाधन प्रमुख से पूछ ही लिया – सर, ऐसा आज से ही क्यों?
गाल थपथपाते हुए उन्होने जवाब दिया – क्योंकि, मेरे बच्चे, आज से अच्छे दिनों की शुरुआत हुई है।

क्योंकि प्रण लिया था इसलिए शाम में हम समय से ही निकले। बहुत दिनों बाद अस्तचलगामी सूर्य के दर्शन हुए। मौसम सुहावना हो चला था – अरसे से चिलचिलाती गर्मी से परेशान धरती पर आज मौसम ने नजरें इनायत कर दी थी। मौसम का असर था या क्या पता नहीं पर मन हुआ कि आज शेयर्ड ऑटो से चलें। जो शेयर्ड ऑटो से रोजाना चलते हैं वे उस यात्रा की व्यथा जानते हैं पर अच्छे दिनों का संदेश शायद वहाँ भी पहुँच चुका था। ऑटो चालक लोगों को ठूँस नहीं रहें थे (इस कारण हमें ऑटो मिलने में कुछ समय अवश्य लगा); सभ्य भाषा का प्रयोग हो रहा था; महिलाओं को चालक एवं सहयात्री दोनों ही इज्जत दे रहे थे। लगा ही नही कि जैसे हम भारत के किसी शहर में हों।

रात में बाहर खाने का मन हुआ। मित्रों के साथ जब हम रेस्त्रां पहुँचे तो हंगामा मचा हुआ था। एक अंकल वहाँ के कर्मचारियों पर भड़के हुए थे – ऐसा नही चलेगा। अब तो बिल्कुल नहीं। मैं आपको पैसा दे रहा हूँ – भीख नहीं माँग रहा। आधे घंटे से उपर हो गए और अभी तक कुछ नहीं आया। यह बैरा बुलाने पर भी इधर आता नहीं है। ऐसा नही चलेगा। दिन के अंत में यह घटना पूरे दिन के अनुभव से अलग थी – लगा कि अच्छे दिनों के पूरी तरह से आने में समय लगेगा। तभी रेस्त्रां के संगीत में अचानक बदलाव हुआ और मसीहा की 3D होलोग्राफिक छवि सामने उभरी – उस छवि ने अंकल से हाथ जोड़ माफी मांगी और फिर रेस्त्रां के कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई; अच्छे दिनों का महत्व और मकसद समझाया और फिर गायब हो गई। सभी मौजूद लोगों के चेहरे पर आश्चर्य और खुशी के मिश्रित भाव थे। छवि के गायब होने के मिनटों में ही अंकल को उनके ऑर्डर के अनुसार भोजन परोस दिया गया। अंकल इतने गदगद दिख रहे थे कि हमें शक था कि वह कुछ कौर से ज्यादा नही खा पाएंगे।

लौटते वक्त मिथिलेश ने कहा – अगर यह आने वाले दिनों का परिचय है तो वे दिन अच्छे नही बहुत अच्छे होने वाले हैं।


P.S: हमें लगता है कि हमारी बहुत सारी कठिनाईयों/परेशानियों को हम खुद पालें हुएँ हैं। वे उसी दिन चलीं जाएँगी जिस दिन हम अपनी सोच बदल लें। जिस दिन वह सोच बदलनी शुरु होगी उसी दिन से अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी। रही बात प्रचारित अच्छे दिनों के आने की – तो उस समय व्यक्ति थोड़ा विचलित हो जाता है जब मौसम के बदलाव को भी लोग एक व्यक्ति/ सरकार से जोड़ने लगते हैं। 

Comments

Vandana Bhagat said…
wow.......ache din hamari soch se he toh aayengeee....don't know what actually i want to comment.....but..too good.
Vandana Bhagat said…
This comment has been removed by the author.
Unknown said…
toooo goood ... achhe din ayaenge ...jaroor ayyenge .

Popular posts from this blog

Brand & Consumer Decision Making – Part 2

Why would you even want to read this? Because this is the second and last installment of our discussion on how the concept of Brand fits in the EAR model of Consumer Decision Making. If you have read the first part then you would not want to miss the conclusion. If you have not, still it is worth delving into a matter which poses daily challenge to marketers across organizations and geographies. While I would try to briefly put all the key takeaways of previous articles in this article as well, it would be great if you visit the three previous articles written in this series viz. EAR Model, Brand, Brand & Decision Making – P1 to get a detailed understanding on the topic. My Approach: From last few articles, we know that while making any purchase decision, a consumer, evaluates the available options on a mix of three parameters: Emotional (E), Aspirational (A) and Rational (R) . The weightage given to each of these parameters are dependent on many factors including ...
Dil Chhata Hai Author Speak: The credit to the title goes to my colleague and friend Sayan. Also, let me warn you at the very beginning that things can go horribly wrong in this small piece of ‘art’ – after all this is my first attempt to narrate a tale of love. The narration is based on real events with suitable changes to cater to the tastes of targeted audience. It is amazing what nature can do to the feelings and emotions of people. And weather plays an important role in this ‘buzzing business’ of nature. Cinema (especially Indian cinema) has exploited this particular aspect of nature very well. Thus there is a thunderstorm with lightening in the background when the hero is angry (or for that matter when Bhisma is taking his ‘famous’ oath) and dark clouds generally refers to something bad which is going to occur (Hollywood has mastered this art with its Sci-fi movies) and sunlight coming out amidst cloud shows ray of hope. Also a winter (with snowy weather) generally refers to the...
Films of 2008 Part I: My top 10 Some films listed here may not be of Indian origin/ production but are relevant in Indian context. The ordering is in no particular order. You may rearrange them according to your preferences. A Wednesday: This film vents out the frustration of ‘Common Man’. Pitted against each other the two stalwarts of Indian film Industry, Naseeruddin Shah and Anupam Kher elevated the movie multifold. Jimmy Shergil shined in a brief role. First time director Neeraj Pandey, weaved an interesting tale into an engaging screenplay. The film had its share of flaws but it was able to highlight the message it wanted to deliver. Jodha Akbar: A magnum opus which could have been a classic was reduced to an above average cinematic experience by the dragging and long screenplay. But the movie had its moments. The sheer chemistry between the lead pair made the love story engaging and endearing. The opulent sets and clothes brought the desired period look. A R Rahma...