Skip to main content

हम सोचते हैं (भाग 1) - ‘ये तेरा घर, ये मेरा घर’

हम सोच ही रहें थे कि ऐसा अब तक क्यों नहीं हुआ कि बयान आया – नए तेलेंगाना राज्य में आंध्रा मूल के राज्य कर्मचारियों की जरूरत नहीं हैं। तेलेंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष का यह बयान मूलत: तेलेंगाना निवासियों के हित में बोला गया – आंध्रा मूल के कर्मचारी नहीं रहेंगे तो उनकी जगह तेलेंगाना के लोग लेंगे। बेरोजगारी घटेगी और तेलेंगाना आंध्रा कोलोनियलिस्म से आजाद होगा। सच पूछिए तो हमें इस तरह की सोच बड़ी ही अच्छी लगती है। बेरोजगारी और गरीबी हटाने के लिए ही तो नए राज्य का गठन हुआ है – और बेरोजगारी तब ही घट सकती है जब सरकारी नौकरियाँ जेब में हो। इंडस्ट्रीज तो जब आयेंगी तब आयेंगी – हो सकता है नहीं भी आयें। तब तक गरीब और बेरोजगार को कोई झुनझुना तो देना होगा न। बहुत सारे आंध्रा मूल के कर्मचारियों ने नए तेलेंगाना के विकास के लिए बहुत कुछ किया होगा; अपनी भावनाएँ उस भौगोलिक खंड के साथ जोड़ी होंगी; वहाँ निवेश किया होगा। उनको तिरस्कृत करके निकालने से नए प्रदेश के स्वाभिमान का उदय होगा।

अभी हम इन सारे पक्षों के बारे में ठीक से सोच भी ना पाए थे कि महाराष्ट्र से नया बयान आया – अगर गुजरात इतना ही अच्छा कर रहा है तो सारे गुजराती लौट क्यों नहीं जाते? प्रश्न तो काफी सटीक हैं। क्यों भई? तुम्हारा प्रदेश अच्छा कर रहा है – अब तुम लौटों। हमें इससे कोई मतलब नहीं है कि तुमनें अपने पसीने से हमारी जमीन को सींचा है; हमारे तथाकठित मूलनिवासियों को रोजगार दिया है और हमारे राज्य की समृद्धि को और बढ़ाया है। अब कोई सवाल जवाब नहीं – तुम तो बस अब लौटो। हम सोचे कि कुछ वर्ष पहले जब बिहार कुछ ही अच्छा करना शुरु किया था और मजदूर वापस जाने लगे थे तो पंजाब के किसानों और महाराष्ट्र के व्यवसायियों की मुश्किलें बढ़ गईं थी। अभी भी कुछ वैसे ही हालात पैदा ना हो जाएँ।

जब तक हम यह विश्लेषण करते की महाराष्ट्र के उन नेताजी की बातों को कितनी गंभीरता से लिया जाएगा कि उमर साहेब ने अपनी चिंता जगजाहिर कर दी – परवेज रसूल के गिरते मनोबल बारे में। भई, कश्मीर का है तो खिलाओगे नहीं? उन्होने पूछ ही लिया। अगर रसूल (या फिर कश्मीर?) का मनोबल ही गिराना था तो जिंबाब्वे क्यों ले गए – यहीं  गिरा देते? कितनी सही बात कही है – ऐसा पहले कभी हुआ है कि किसी खिलाड़ी को किसी टूर (दौरे) पर ले गए हों और एक भी मैच नही खिलाया हो? उमर साहेब जरा दिमाग पर जोर दीजिए और इस सवाल का जवाब हमें भी बताईए।

एक ही दिन में इस तरह की ये तेरा घर, ये मेरा घर वाली घटनाएँ, कहीं आने वाले समय की तस्वीर तो नहीं बयाँ कर रहें। जब महाराष्ट्र, तमिलनाडू के पास कारखानें तो होंगे पर बिजली की किल्ल्त होगी क्योंकि ओडिसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बंगाल सभी को कोयला देने से मना कर देंगे; पंजाब और हरियाणा के पास सिंचाई वाली जमीन तो होंगी पर मेहनत करने के लिए उतने मजदूर नहीं; कर्णाटक में कौलेजेस होंगे स्टूडेंट्स नहीं; बिहार, यू.पी में लोग होंगे और काम नहीं; और पता नहीं क्या क्या। आप सोच सकते हैं कि ऐसी अनगिणत संभावनाएँ हैं – क्या आप ऐसी संभावनाओं में जीना पसंद करेंगे?

क्षेत्रवाद एक हद तक जरूरी है – एक भौगोलिक खंड या समाज के विकास की जरूरतें दूसरे से अलग हो सकती हैं और होती हैं। पर क्षेत्रवाद एक सीमा के बाद समाज पर भारी पड़ने लगता है। हम सभी को अपने प्रांत पर गर्व होता है (कभी उसके अतीत पर और कभी वर्तमान पर) और होना भी चाहिए। पर हम यह भी नहीं भूल सकते कि हम द्वीप नहीं हैं। हमारी सुंदरता हमारी परस्पर निर्भरता (इंटरडिपेंडेंस) से बढ़ती है घटती नहीं। खत्म करते वक्त स्वदेस फिल्म का वह गाना याद आ रहा है – यह तारा, वह तारा, हर तारा; देखो जिसे भी लगे प्यारा। ये सब साथ में; जो हैं रात में; तो जगमगाया आसमान सारा।     


‍‍~शानु 

Comments

imrbhanu said…
Very relevant points have been made.... The Indian Union is constantly behaving like EU(Union of independent nations) rather than a single country...
Even in the General Elections, every state votes for its own government rather than for a central government....Democracy may have succeeded to a large extent in India but it has been a very customized one, where voters are only educated (or not educated) to the point that it benefits the ruling class.
Kavi said…
Hum hi hum h to kya hum h , tum hi tum ho to kya tum ho....

Thanks for a shorter and a hindi blog.

JAI HIND

Popular posts from this blog

Films of 2008 Part I: My top 10 Some films listed here may not be of Indian origin/ production but are relevant in Indian context. The ordering is in no particular order. You may rearrange them according to your preferences. A Wednesday: This film vents out the frustration of ‘Common Man’. Pitted against each other the two stalwarts of Indian film Industry, Naseeruddin Shah and Anupam Kher elevated the movie multifold. Jimmy Shergil shined in a brief role. First time director Neeraj Pandey, weaved an interesting tale into an engaging screenplay. The film had its share of flaws but it was able to highlight the message it wanted to deliver. Jodha Akbar: A magnum opus which could have been a classic was reduced to an above average cinematic experience by the dragging and long screenplay. But the movie had its moments. The sheer chemistry between the lead pair made the love story engaging and endearing. The opulent sets and clothes brought the desired period look. A R Rahma...
Dil Chhata Hai Author Speak: The credit to the title goes to my colleague and friend Sayan. Also, let me warn you at the very beginning that things can go horribly wrong in this small piece of ‘art’ – after all this is my first attempt to narrate a tale of love. The narration is based on real events with suitable changes to cater to the tastes of targeted audience. It is amazing what nature can do to the feelings and emotions of people. And weather plays an important role in this ‘buzzing business’ of nature. Cinema (especially Indian cinema) has exploited this particular aspect of nature very well. Thus there is a thunderstorm with lightening in the background when the hero is angry (or for that matter when Bhisma is taking his ‘famous’ oath) and dark clouds generally refers to something bad which is going to occur (Hollywood has mastered this art with its Sci-fi movies) and sunlight coming out amidst cloud shows ray of hope. Also a winter (with snowy weather) generally refers to the...
Banku and Bhootnath Authorspeak: I was going through my old files when I came across this one. I had written it long back when I saw ‘Bhootnath’ and happily forgot about it. Thus, unfortunately it never saw the Blogworld. This post has taken few potshots on some of the best people I have been with and I know that they won't mind this narration. Now that I am a little busy to write anything of significance this may act as filler. I do not know whether I will ever continue with the narration though. Year 2060: Banku and Bhootnath are sitting on a rooftop staring at the beautiful sky. The vast expanse of sky has them captivated when suddenly Banku is bugged by a childish curiosity. Banku: “Bhootnath, tell me how these stars are formed?” Bhootnath: (Obviously forgetting the reasons behind the formation of stars, fumbled to reply. You can not blame him. He is dead for 30 years and has not opened books since then. And tell me how many living people have any ...